अफगानिस्तान में छूटे अमेरिका के खतरनाक हथियार कहां गए? इस देश में हो रही स्मगलिंग

By निधि अविनाश | Jun 30, 2022

पिछले साल अमेरिका ने जब अफगानिस्तान छोड़ा था तो कुछ बड़े हथियार वहीं रह गए थे। अब सवाल यह है कि छुटे हुए हथियार वहीं है या लापता हो गए हैं? इसको लेकर अब बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान की सत्ता पर बैठे तालिबानी अब अमेरिका के बचे हथियारों को बेचने में लगा हुआ है। आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी लेकिन तालिबान जिसे यह हथियार बेच रहा है वो देश और कोई नहीं बल्कि खुद पाकिस्तान है। सूत्रों के मुताबिक, अफगानिस्तान के जाबुल प्रांत की खुली मार्केट में अमेरिका के बड़े-बड़े हथियार बहुत ही आसानी से बिकते हुए नजर आ रहे है। इन हथियारों को स्मगलिंग के जरिए पाकिस्तान पहुंचाया जा रहा हैं।

प्रमुख खबरें

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में