तालिबान ने अफगान सेना कोर को बनाया निशाना, 23 सैनिकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2019

काबुल। तालिबान के आतंकवादियों ने दक्षिणी हेलमंद प्रांत में अफगान सेना कोर के शिविर को निशाना बनाया जिसमें कम से कम 23 सैनिकों की मौत हो गई। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता उमर ज्वाक ने बताया कि शुक्रवार को हुए हमले में 20 अन्य सैनिक घायल हो गए। वासेर जिले में 40 घंटे तक चले संघर्ष के बाद शनिवार शाम को हमला खत्म हुआ। उन्होंने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

गोपनीयता की शर्त पर एक प्रांतीय अधिकारी ने बताया कि 40 सुरक्षा कर्मियों की मौत हुई। ज्वाक ने बताया कि विस्फोट और गोलीबारी में सैन्य वाहनों और कार्यालयों को नुकसान पहुंचा।

प्रमुख खबरें

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ

समुद्र मंथन से जुड़ी है Anant Chaturdashi की परंपरा, पंचामृत में भगवान को खोजने की रीत

AIIMS Nagpur में जूनियर डॉक्टर पर हमले के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन