मोदी और बिडेन के बीच बातचीत, PM बोले- भारत और अमेरिका वैश्विक मुद्दों को हल करने में मददगार

By अंकित सिंह | Apr 11, 2022

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली बैठक की। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ आभासी बातचीत में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आपसे मिलना हमेशा खुशी का विषय होता है। आपके 2 मंत्री और राजदूत यहां मौजूद हैं। हम वैश्विक संकटों, कोविड महामारी, स्वास्थ्य क्षेत्र में चुनौतियों पर मिलकर काम कर रहे हैं। रक्षा क्षेत्र में मज़दूत साझेदार हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपके गर्मजोशी भरे शब्दों के लिए आभार प्रकट करता हूं। आज हमारे रक्षा और विदेश मंत्री कुछ देर बाद 2+2 फॉर्मेट में मिलेंगे, उससे पहले हमारी ये मुलाकात उनकी बातचीत को दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण है। इस वर्चुअल मुलाकात की पहल आपने की इसके लिए भी मैं आपका अभिनंदन करता हूं। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि आज हमारी बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब यूक्रेन की स्थिति चिंता का विषय है। कुछ हफ्ते पहले, यूक्रेन में 20,000 से अधिक भारतीय फंसे हुए थे, उनमें से ज्यादातर युवा छात्र थे। मोदी ने कहा कि मैंने कई बार यूक्रेन और रूस के राष्ट्रपतियों से टेलीफोन पर बात की है। मैंने उनसे न केवल शांति की अपील की बल्कि राष्ट्रपति पुतिन को यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ सीधी बातचीत करने का भी सुझाव दिया। हमारी संसद में यूक्रेन पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हाल ही में बुचा शहर में निर्दोष नागरिकों की हत्या की खबर बहुत ही चिंताजनक थी। हमने तुरंत इसकी निंदा की और निष्पक्ष जांच की भी मांग की। हमें उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत से शांति का रास्ता निकलेगा। 

प्रमुख खबरें

कुछ लोग कुत्ते होते हैं, लेकिन वफ़ादार नहीं, उद्धव ठाकरे पर शिंदे के तंज के बाद संजय राउत का पलटवार

शिवसेना (UBT) सांसदों की बगावत के बीच Uddhav Thackeray बोले: पद छोड़ने को तैयार, पर चोरों को नहीं दूंगा पार्टी

Uproar in Dhaka | ढाका में भगवान राम की तस्वीर के अपमान के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों हिंदू, 72 घंटे का अल्टीमेटम

Prabhasakshi NewsRoom: Uddhav के हर वार पर Shinde का जोरदार पलटवार, Balasaheb Thackeray की विरासत को लेकर जबरदस्त महासंग्राम