सीमा विवाद पर चीन के साथ बातचीत जारी, अबतक के परिणाम सकारात्मक रहे: राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

नयी दिल्ली। भारत के सम्मान और स्वाभिमान पर चोट नहीं पहुंचने देने का भरोसा दिलाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत और चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति को जल्द सुलझाने के लिये सैन्य स्तर और राजनयिक स्तर पर बातचीत कर रहे हैं जिसके अब तक के परिणाम सकारात्मक रहे हैं। ‘‘डिजिटल रैली’’ से भाजपा की महाराष्ट्र जन संवाद रैली को संबोधित कर रहे सिंह ने कहा, ‘‘ हम किसी के मान, सम्मान पर न चोट पहुंचाते हैं और न अपने मान, सम्मान और स्वाभिमान पर चोट बर्दाश्त कर सकते हैं। इसलिए विपक्ष को कहता हूं कि भारत-चीन मामले पर हमें ज्यादा समझाने की कोशिश मत कीजिए।’’ 

इसे भी पढ़ें: चीन में कोविड-19 के छह नये मामले, सभी संक्रमित विदेशों से लौटे 

उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी और देश में इतनी बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना नहीं है। सिंह ने कहा ‘‘सरकार का संकल्प है कि 2022 तक हम किसानों की आमदनी को दोगुना करेंगे। इस संकल्प को हम पूरा करके रहेंगे। आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव पारित कर सरकार ने किसानों के साथ बरसों से हो रहा अन्याय खत्म किया है।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान