TN सरकार ने टीवी सीरियल की शूटिंग पर लगे प्रतिबंधों में और छूट दी, अब सेट पर जा सकेंगे 60 कलाकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2020

चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने टीवी सीरियल की शूटिंग के सेट पर लगे प्रतिबंधों में और छूट देने की शनिवार को घोषणा करते हुए और अधिक लोगों को वहां काम करने की अनुमति दे दी। मुख्यमंत्री के. पलास्वामी ने कहा कि इसके पहले 21 मई को अधिकतम 20 कलाकारों और तकनीशियनों के साथ टीवी सीरियल शूट करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों ने यह संख्या बढ़ाने का आग्रह किया। 

उन्होंने कहा कि उद्योग से जुड़ी दो संस्थाओं ने सरकार से कहा कि केवल 20 लोगों के साथ शूटिंग करना संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा, “ 31 मई से अधिकतम 60 कलाकार और तकनीशियन शूटिंग के सेट पर जा सकते हैं।” उन्होंने कहा कि शूटिंग शुरु करने से पहले चेन्नई निगम आयुक्त या जिला कलेक्टर से अनुमति लेनी होगी।

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट