तमिलनाडु भाजपा ने सेना के जवान की हत्या के मामले में भूख हड़ताल शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने राज्य में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के एक पदाधिकारी द्वारा कथित रूप से सेना के एक जवान की हत्या किए जाने के मामले में मंगलवार को यहां भूख हड़ताल शुरू की। भाजपा ने कहा कि यह भूख हड़ताल 29 वर्षीय लांस नायक प्रभु को न्याय दिलाने और पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चे के प्रमुख टी. पेरियासामी के आवास पर हुए हमले के सिलसिले में शुरू की गई है। पार्टी के पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जवान की हत्या और पेरिसामी के घर पर हमले को लेकर द्रमुक सरकार की निंदा की।

दरअसल, आठ फरवरी को पोचमपल्ली (कृष्णागिरी जिले) के वेलमपट्टी में नगर पंचायत की पानी की टंकी के पास कपड़े धोने को लेकर प्रभु और उनके भाई प्रभाकरन का द्रमुक के पदाधिकारी चिन्नास्वामी से झगड़ा हो गया था। उसी दिन बाद में, चिन्नास्वामी और उसके साथियों ने कथित तौर पर प्रभु और प्रभाकरन पर हमला कर दिया था।

प्रमुख खबरें

विमान में कॉजपा नेताओं को हिरासत में लेने पर Delhi Police की माकपा सांसदों ने की निंदा

Mallikarjun Kharge ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति

Sir Ganga Ram Hospital सम्मेलन: Air Pollution से पाचन तंत्र के कैंसर का खतरा, शोध की मांग

Navratri Vrat में बनाएं मखनिया Paneer Makhana Tart, नोट करें आसान Recipe