By अंकित सिंह | Mar 31, 2021
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि तमिलनाडु में क्षमता है कि यह दक्षिण भारत ही नहीं पूरे भारत का ग्रोथ इंजन बन सकता है। यहां के पलानीस्वामी की सरकार जो सोचती है, वही केंद्र में मोदी सरकार भी सोचती है। राजनाथ ने कहा कि हम यह कभी नहीं भूल सकते कि सरकार बनाने के लिए हमारे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का समर्थन करने वाली पहली व्यक्ति जयललिता जी थीं। एमजीआर के आदर्शों से प्रेरित होकर, हम समाज के कमजोर वर्गों के सशक्तीकरण के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि द्रमुक सांप्रदायिक आधार पर वोट हासिल करने की कोशिश करता है। लेकिन भाजपा जाति, पंथ और धर्म की राजनीति नहीं करती है। हम मानवता और न्याय की राजनीति करते हैं। हम सभी के लिए न्याय और दृढ़ता से विश्वास करते हैं।