राहुल गांधी को पीएम पद का समर्थन न देने पर इस्तीफा देंगे तमिलनाडु के दोनों कांग्रेस मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 31, 2026

तमिलनाडु के मंत्री एस. राजेश कुमार ने कहा है कि यदि गठबंधन सहयोगी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) पार्टी 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का समर्थन नहीं करती है तो कांग्रेस के दोनों मंत्री राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देंगे। कुमार ने साथ ही दावा किया कि राहुल गांधी ही भारत के अगले प्रधानमंत्री होंगे। सत्तारूढ़ टीवीके के मंत्रियों, विधायकों और सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को अगले लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की बढ़ती मांग के बीच राजेश कुमार ने कहा कि अगर गठबंधन सहयोगी इस मुद्दे पर कांग्रेस के रुख का समर्थन नहीं करती है, तो वह और उनके सहयोगी पी. विश्वनाथन (उच्च शिक्षा मंत्री) अपने पदों से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

उनके बयान से संकेत मिलता है कि कांग्रेस अपने रुख से कोई समझौता करने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि, विश्वनाथन से तत्काल इस बारे में प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। कुमार के बयान से कांग्रेस और टीवीके के बीच संबंधों में दरार पैदा होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

Ballia में खाड़ी देश से फोन पर दिया तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न मामले में छह पर FIR

Israel Election: एग्जिट पोल में नेतन्याहू की Likud आगे, बहुमत से दूर

Cyclone Arnab से Andhra Pradesh में कोई जनहानि नहीं, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दिए बहाली के निर्देश

Mumbai International Airport: नेटवर्क ठप होने से मची अराथफरी, 300 से अधिक उड़ानें प्रभावित, मैनुअल प्रक्रिया से कराया गया ‘चेक-इन’