हिंदी भाषा पर तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री का विवादित बयान, 'शहर में पानी पुरी कौन लोग बेच रहे हैं'

By अंकित सिंह | May 13, 2022

हिंदी को लेकर देश में लगातार राजनीतिक बयान बाजी होती रहती है। उत्तर भारत में जहां हिंदी को प्राथमिकता दी जाती है तो वहीं दक्षिण भारत में इसके खिलाफ लगातार विरोध देखने को मिलता है। इन सबके बीच तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री के पोनमुडी ने हिंदी भाषी को लेकर विवादित बयान दे दिया है। दरअसल, कोयंबटूर में एक दीक्षांत समारोह में तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री ने हिंदी भाषा पर विवादित बयान देते हुए अंग्रेजी को ज्यादा ताकतवर और मूल्यवान भाषा बता दिया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि हिंदी बोलने वाले कोयंबटूर में पानी पुरी बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी को वैकल्पिक होना चाहिए, ना की अनिवार्य। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से हिंदी को लेकर देश में खूब राजनीतिक विवाद चल रहा है। अब इस विवाद में तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री भी कूद पड़े हैं।

इसे भी पढ़ें: UP- उत्तराखंड के बाद अब बीजेपी हिमाचल में भी वही करिश्मा दोहराने के प्रयास में लगी, 1 महीने में तीसरी बार प्रदेश के दौरे पर पहुंचे नड्डा

पोनमुडी ने कहा कि उन्होंने इस मंच का इस्तेमाल के मुद्दे पर तमिलनाडु की भावनाओं को उजागर करने के लिए किया और राज्यपाल इससे केंद्र को अवगत करा देंगे। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में लंबे समय से अंग्रेजी और तमिल प्रचलन में हैं और यह कायम रहेगा वहीं छात्र हिंदी सहित अन्य भाषाएं सीखने के खिलाफ नहीं हैं। मंत्री ने कहा, कई लोगों ने कहा कि अगर आप हिंदी सीखते हैं तो आपको नौकरी मिल जाएगी। क्या ऐसी स्थिति है ... यहां कोयंबटूर में देखें, पानी-पुरी कौन बेच रहे हैं। ये वे (हिंदी भाषी) लोग हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नयी शिक्षा नीति की अच्छी योजनाओं को अपनाने के लिए तैयार है लेकिन हिंदी को नहीं थोपना चाहिए और छात्र किसी भी को तीसरे विकल्प के रूप में चुन सकते हैं, लेकिन राज्य मौजूदा प्रणाली का पालन करता रहेगा। अपने संबोधन में, रवि ने हिंदी थोपने के पोनमुडी के दावों का खंडन किया और तमिल की समृद्धि को रेखांकित किया। 

प्रमुख खबरें

England में T20 सीरीज हार पर कोच Ryan Ten Doeschate की फटकार, कहा- विदेशी पिचों पर फेल

चीन में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ कमांडर सहित दो पायलटों की मौत: रिपोर्ट

सुरक्षा पर चर्चा करने तुर्किये पहुंचे नाटो नेताओं को राष्ट्रपति एर्दोआन ने भेंट की रिवॉल्वर, असमंजस में पड़े राष्ट्रप्रमुख

World Cup से बाहर होकर छलका Bruno Fernandes का दर्द, बोले- बेहद दुखी, निराश और हताश हूं