Tamil Nadu का चुनावी रण: Congress ने उतारे 27 सूरमा, देखें K. Selvaperunthagai समेत पूरी लिस्ट

By अंकित सिंह | Apr 03, 2026

कांग्रेस ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा के 234 सदस्यीय चुनाव के लिए अपने 27 उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने अपनी प्रदेश इकाई के प्रमुख के. सेल्वपेरुंथगई को श्रीपेरुम्बुदुर सीट से मैदान में उतारा है। सेल्वपेरुंथगई ने पिछले चुनाव में भी श्रीपेरुम्बुदुर से चुनाव लड़ा था और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (AIADMK) के उम्मीदवार के. पलानी को लगभग 11,000 वोटों के अंतर से हराया था।

प्रेमलता विजयकांत के नेतृत्व वाली देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कज़गम (डीएमडीके) को 10 निर्वाचन क्षेत्र और थोल थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली विदुथलाई चिरुथाइगल कत्ची (वीसीके) को आठ सीटें दी गई हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) पांच-पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि वाइको की मरुमलार्ची द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (एमडीएमके) चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और मानिथनेया मक्कल काची (एमएमके) को दो-दो सीटें दी गई हैं।

इसे भी पढ़ें: Explained | MGR और जयललिता जैसा साहस: चेन्नई की 16 सीटों पर विजय की 'सर्जिकल स्ट्राइक', क्या ढहेगा DMK का किला?

मानिथनेया जननायगा काची (एमजेके) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) को एक-एक सीट मिली है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस