तमिलनाडु के बिजली मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित, MK स्टालिन ने फोन कर जाना हाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2020

चेन्नई। तमिलनाडु के बिजली मंत्री एवं अन्नाद्रमुक नेता पी थंगमणि में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि जांच परिणाम आने के बाद मंत्री को इलाज के लिए आज एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।  बिजली, निषेध और आबकारी विभाग का प्रभार संभालने वाले थंगमणि अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही पश्चिमी तमिलनाडु में पार्टी के दिग्गज नेता भी माने जाते हैं। उच्च शिक्षा मंत्री के पी अनबालगन के बाद कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाए जाने वाले वह दूसरे मंत्री हैं। 

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप