Tamil Nadu सरकार ने की Vijayakanth का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से करने की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2023

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) के संस्थापक-नेता विजयकांत का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान से करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

डीएमडीके के संस्थापक और गुजरे जमाने के लोकप्रिय तमिल अभिनेता विजयकांत का बृहस्पतिवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। स्टालिन ने अपने शोक संदेश में विजयकांत के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि वह एक अभिनेता के तौर पर तथा सार्वजनिक जीवन में एक नेता के तौर पर पूरी तरह सफल व्यक्ति थे।

स्टालिन ने घोषणा की कि सरकार विजयकांत का अंतिम संस्कार पूर्ण राजकीय सम्मान से कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएमडीके के संस्थापक का निधन तमिलनाडु और सिनेमा जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। स्टालिन ने विजयकांत के परिवार तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदना व्यक्त की।

प्रमुख खबरें

रुपये को संभालने मैदान में उतरा RBI, सात महीने में सबसे बड़ी मजबूती दर्ज

Indigo को मिली राहत, सीईओ पीटर एल्बर्स बोले– अब हालात कंट्रोल में

White House में ट्रंप की ‘प्रेसिडेंशियल वॉक ऑफ फेम’, पूर्व राष्ट्रपतियों पर तंज से मचा विवाद

Delhi में BS-VI नियम सख्त, बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन