तमिलनाडु के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने गणेशन को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2021

चेन्नई। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने एल. गणेशन को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर रविवार को बधाई दी। पुरोहित ने कहा कि उन्हें गणेशन को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बारे में जानकर खुशी हुई। राजभवन की ओर से जारी एक बयान में उन्होंने कहा, ‘‘मैं एल. गणेशन को बधाई देता हूं और मणिपुर के लोगों की सेवा के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैं मणिपुर में उनके शांतिपूर्ण और सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।’’

इसे भी पढ़ें: यात्रा का स्वरूप कल्पना से बढ़कर निकल कर आया : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

तमिलनाडु से भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेशन को रविवार को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। नजमा हेपतुल्ला की इस महीने की शुरुआत में सेवानिवृत्ति के बाद मणिपुर के राज्यपाल का पद रिक्त हो गया था। राष्ट्रपति भवन ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गणेशन ‘‘मणिपुर के राज्यपाल के कार्यालय का पदभार ग्रहण करने की तारीख से राज्य के नए राज्यपाल’’ होंगे।

प्रमुख खबरें

Bank Strike: 11 सितंबर को देश भर में बैंक हड़ताल का ऐलान, UFBU ने दी चेतावनी

Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

DYFI कार्यकर्ताओं ने Palakkad DRM ऑफिस में घुसकर किया प्रदर्शन, विभाजन प्रस्ताव का विरोध

Meerut Police Encounter में दो शातिर गोकश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद