तमिलनाडु के राज्यपाल रवि ने स्टालिन के विदेश दौरों पर किया कटाक्ष, DMK ने दिलाई पीएम मोदी की याद

By अभिनय आकाश | Jun 07, 2023

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि की ताजा टिप्पणी राज्य सरकार और उनके मंत्री को पसंद नहीं आई है। इस बार राज्य में निवेश आमंत्रित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की हालिया विदेश यात्राओं की आलोचना की है। जिसके बाद स्टालिन सरकार के मंत्रियों ने मोर्चा संभालते हुए पलटवार किया है। दरअसल, उधगमंडलम (ऊटी) में राजभवन में राज्य और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ एक बैठक के दौरान राज्यपाल रवि ने कहा कि निवेशक सिर्फ इसलिए नहीं आएंगे क्योंकि हम उनसे कहते हैं, या हम जाते हैं और बात करते हैं। वे कठिन सौदेबाज हैं। हमारे देश में कई राज्य हैं जो एक ही काम कर रहे हैं। राज्यपाल ने कहा था कि हरियाणा में तमिलनाडु के समान प्रत्यक्ष निवेश है। उन्होंने आगे कहा कि हमें वैश्विक निवेशकों के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है, जिसके लिए आवश्यक कदम उठाने और उचित रूप से कुशल मानव संसाधन तैयार करने होंगे, तभी हम इस अवसर का लाभ उठा पाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: DMK विपक्ष को एकजुट करने के लिए सभी कदम उठाएगा : स्टालिन

बता दें कि स्टालिन हाल ही में सिंगापुर और जापान गए थे, इस दौरान उन्होंने दोनों देशों की कंपनियों के साथ एक दर्जन एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए। तमिलनाडु के फलते-फूलते कारोबारी माहौल के बारे में अपने विचारों के लिए रवि को फटकार लगाते हुए राज्य के उद्योग मंत्री टी आर बी राजा भी विवाद में कूद पड़े। उन्होंने रेखांकित किया कि राज्य देश में सबसे बड़ी संख्या में कारखानों और औद्योगिक श्रमिकों की मेजबानी करता है। भारत में दूसरी सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था के रूप में खुद को स्थापित किया है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय