Tamil Nadu के मंत्री सेंथिल बालाजी की सर्जरी 21 जून को होगी : स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2023

चेन्नई। तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी की 21 जून को यहां एक निजी अस्पताल में हृदय संबंधी बीमारी की सर्जरी की जाएगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यम ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि बालाजी को पिछले सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय ने नौकरी के बदले नकदी घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। मंत्री को शुरू में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और बाद में अदालत के आदेश के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh: जबलपुर में महिला को गोली मारकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

स्वास्थ्य मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, चूंकि सेंथिल बालाजी की सर्जरी अनिवार्य रूप से की जानी है, इसलिये यह सर्जरी कल की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकारी चिकित्सकों द्वारा पिछले सप्ताह जांच किये जाने से पहले मंत्री को इस गंभीर समस्या के बारे में पता नहीं था। मंत्री का इलाज कावेरी अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल ने बताया कि 14 जून को बालाजी की कोरोनरी एंजियोग्राम हुई थी और उन्हें जल्द से जल्द बाईपास सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी।

प्रमुख खबरें

UP में Diwali और छठ पर Medical College अलर्ट, 24 घंटे चालू रहेंगी जीवन रक्षक सेवाएं

Chennai Open में Vaishnavi Adkar को मिली हार Maya और Shrivalli Quarter Final में पहुंचीं

न्यूजीलैंड दौरे के लिए Indian Football Team घोषित, बाहर हुए Gurpreet Singh Sandhu

श्रावस्ती में जाली नोट छापने वाले गिरोह के तीन सदस्य अरेस्ट, 1.74 लाख की Fake Currency बरामद