Madhya Pradesh: जबलपुर में महिला को गोली मारकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

Woman shot
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

संजीवनी नगर थाना प्रभारी क्रांति बर्वे ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब देविका ठाकुर नाम की यह महिला शुक्रवार को आरोपी प्रियांश विश्वकर्मा (27) से मिलने उसके कार्यालय गई थी। उन्होंने कहा कि महिला का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में 26 वर्षीय एक महिला को गोली मारकर जख्मी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रदेश कांग्रेस के एक नेता ने दावा किया कि आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का पदाधिकारी है, लेकिन भाजपा ने इससे इनकार किया। संजीवनी नगर थाना प्रभारी क्रांति बर्वे ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब देविका ठाकुर नाम की यह महिला शुक्रवार को आरोपी प्रियांश विश्वकर्मा (27) से मिलने उसके कार्यालय गई थी। उन्होंने कहा कि महिला का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Puri: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे पुरी

बर्वे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, नगर पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी प्रियांश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से वारदात में उपयोग किये गये पिस्तौल को भी बरामद कर लिया गया है। इस बीच, प्रदेश के कांग्रेस महासचिव सौरभ शर्मा ने दावा किया कि आरोपी ने अपने फेसबुक प्रोफाइल में खुद को भाजपा नेता बताया है। वहीं, भाजपा शहर इकाई अध्यक्ष प्रभात साहू ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि आरोपी न तो भाजपा का पदाधिकारी है और न ही सदस्य है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़