Tamil Nadu: पीएम मोदी ने कोयंबटूर में रोड शो किया, 1998 बम विस्फोट में मारे गए 58 लोगों को दी श्रद्धांजलि

By अंकित सिंह | Mar 18, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर में रोड शो किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगातार 'मोदी, मोदी' के नारे लगाए और उनके स्वागत में पारंपरिक संगीत बजाया गया। जैसे ही मोदी ने एक खुले वाहन में अपना रोड शो शुरू किया, सड़क के दोनों ओर इकट्ठा हुए लोगों ने उन पर फूलों की वर्षा की और उनके स्वागत में नारे लगाए। उनमें से कई लोगों ने उत्साहपूर्वक उनकी ओर नृत्य किया और हाथ हिलाया। यह पहली बार है जब मोदी ने यहां रोड शो किया है। भाजपा तमिलनाडु अध्यक्ष के अन्नामलाई, केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन, और कोयंबटूर दक्षिण विधायक और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन मोदी के साथ थीं।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi ने शक्ति वाले बयान पर दी सफाई, बोले- मोदी ने मेरी टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश किया

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानसंत्री लगातार दक्षिण भारत पर फोकस कर रहे हैं। भाजपा के 370 पार वाले लक्ष्य को हासिल करने में दक्षिण का बड़ा योगदान हो सकता है। यही कारण है कि पीएम सहित पार्टी के तमाम नेता दक्षिण में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) पर हिन्दू धर्म में समाहित ‘शक्ति’ के विनाश का ऐलान करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में नारी और शक्ति का हर उपासक उसे इसका जवाब देगा। शिवमोगा में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘कल मुंबई में इंडी गठबंधन की तरफ से एक खुला ऐलान किया गया है। वे लोग हिंदू धर्म में समाहित शक्ति को समाप्त करना चाहते हैं। हिंदू समाज जिन्हें शक्ति मानता है, उस शक्ति के विनाश का उन्होंने ऐलान कर दिया है। अगर शक्ति विनाश का उनका ऐलान है तो शक्ति उपासना का मेरा भी ऐलान है।’’

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav