Tamil Nadu Politics: DMK का PMK-BJP गठबंधन पर तंज, 'विकल्प नहीं, मजबूरी में साथ आए'

By अंकित सिंह | Jan 07, 2026

डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने बुधवार को कहा कि पट्टाली मक्कल कच्ची (पीएमके) ने तमिलनाडु में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन में इसलिए शामिल हुई है क्योंकि उसके पास कोई और विकल्प नहीं था। उन्होंने जोर देकर कहा कि डीएमके राज्य की जनता के साथ खड़ी है। चेन्नई में एएनआई से बात करते हुए एलंगोवन ने कहा कि उन्हें भाजपा के साथ जाना ही होगा क्योंकि उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है... डीएमके तमिलनाडु की जनता के साथ है, बाकी सब उनके खिलाफ हैं।

पलानीस्वामी ने पत्रकारों से कहा कि पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि रामदास भी एनडीए गठबंधन में शामिल हो गए हैं; और भी कई पार्टियों के गठबंधन में शामिल होने की उम्मीद है। हमारा गठबंधन विजय गठबंधन है। पलानीस्वामी के बयान का समर्थन करते हुए पीएमके प्रमुख ए. रामदास ने भी इसकी पुष्टि की और कहा, “पीएमके ने एआईएडीएमके के साथ मिलकर एनडीए में गठबंधन किया है।” इससे पहले दिन में, अंबुमणि रामदास ने चेन्नई स्थित ई. पलानीस्वामी के आवास पर उनसे मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: कार्तिगई दीपम विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट का फैसला सनातन विरोधियों की करारी हार है

2026 के विधानसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ ही तमिलनाडु में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एआईएडीएमके के नेतृत्व वाला एनडीए 2024 के लोकसभा चुनावों में अपने कमजोर प्रदर्शन के बावजूद 2021 के बाद सत्ता में वापसी करने का लक्ष्य बना रहा है। एआईएडीएमके ने 2023 में संबंध तोड़ने के बाद भाजपा के साथ अपना गठबंधन फिर से मजबूत कर लिया है।

प्रमुख खबरें

सुभाष चंद्रा पर CBI का शिकंजा: ₹59,000 करोड़ की Net Worth निकली फर्जी? LICHFL को लगा करोड़ों का चूना

PM Modi का SRCC शताब्दी समारोह में संबोधन: आपके छात्र OGs हैं, हर क्षेत्र में मचाई धूम!

करीमनगर में KTR के काफिले का भीषण Road Accident, ट्रक की टक्कर के बाद बाल-बाल बचे BRS नेता

Kerala Congress MLA Ramya Haridas से झड़प मामले में MM Hassan करेंगे जांच