तमिलनाडु : MK. Stalin ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2023

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की मंशा को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। यूसीसी पर प्रधानमंत्री की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए स्टालिन ने उन पर कानून और व्यवस्था की स्थिति को पूरी तरह से बाधित करने और धार्मिक हिंसा भड़काने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, हमारे मोदी कहते हैं कि एक देश में दो तरह के कानून नहीं होने चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Ajit Agarkar बन सकते हैं टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर, दिल्ली कैपिटल्स से दिया इस्तीफा

आपातकाल (1975-77) के दौरान अपनी कैद को याद करते हुए उन्होंने कहा, यह इतिहास है, बहुत से लोग इस इतिहास को नहीं समझते हैं, जब प्रधानमंत्री मोदी को भी यह नहीं समझ आ रहा है, तो मैं क्या कह सकता हूं? मुख्यमंत्री स्टालिन ने अपनी पार्टी को एक परिवार बताया और परिवारवाद की राजनीति का आरोप लगाने के लिए भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने हम पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया है। सच है, यह परिवार की राजनीति है। द्रमुक परिवारों से बनी है और मैं इस बात का जिक्र करने के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। स्टालिन ने कहा कि मोदी ने उल्लेख किया था कि द्रमुक को वोट देने से केवल करुणानिधि के परिवार का विकास होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, हां, करुणानिधि का परिवार तमिलनाडु और तमिल लोग हैं। उन्होंने आगे कहा, करुणानिधि आपातकाल के दौरान जेल गए सभी लोगों को अपने बच्चों की तरह मानते थे। इसलिए, प्रधानमंत्री की पारिवारिक राजनीति संबंधी टिप्पणी एक परिवार के रूप में एक साथ खड़े रहने की पार्टी की परंपरा से मेल खाती है। स्टालिन ने पार्टी के एक पदाधिकारी की पोती की शादी के बाद यह टिप्पणी की। यह शादी द्रमुक मुख्यालय अन्ना अरिवलयम के एक सभागार में हुई।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप