काजोल की मां और अभिनेत्री तनुजा को अस्पलात से मिली छुट्टी, तबियत बिगड़ने के बाद ICU में कराया गया था भर्ती

By रेनू तिवारी | Dec 19, 2023

अनुभवी अभिनेत्री तनुजा की अचानक तबियत बिगड़ने के कारण वह अस्पताल में भर्ती थी। अब एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। एक सूत्र ने बताया कि अनुभवी अभिनेत्री तनुजा, जिन्हें यहां एक अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था, को सोमवार रात को छुट्टी दे दी गई। ज्वेल थीफ और हाथी मेरे साथी जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले 80 वर्षीय अभिनेता को उम्र संबंधी जटिलताओं के बाद रविवार शाम को जुहू अस्पताल ले जाया गया।

तनुजा का करियर

1960 और 1970 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री तनुजा ने कई हिंदी और बंगाली फिल्मों जैसे बहारें फिर भी आएंगी, मेरे जीवन साथी, जीने की राह के साथ-साथ दिया नेया, तीन भुबनेर पारे और प्रोथोम कदम फूल में काम किया है। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में 1950 की फ़िल्म हमारी बेटी से की, जिसने उनकी बड़ी बहन नूतन के करियर की भी शुरुआत की। यह फिल्म उनकी मां, अनुभवी स्टार शोभना समर्थ के निर्देशन में पहली फिल्म थी। तनुजा की दो बेटियां हैं, काजोल और तनीषा मुखर्जी।

इसे भी पढ़ें: Bobby Deol का स्टारकिड्स पर व्यंग! कहा- मेरे बच्चे जब ठीक से हिंदी बोलना सीख जाएंगे तब करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू!

तनुजा, जिन्होंने टीवी शो आरंभ और जुनून में भी अभिनय किया है, अभिनेता काजोल और तनीषा मुखर्जी की मां हैं। तनुजा को आखिरी बार प्राइम वीडियो के 2022 एंथोलॉजी मॉडर्न लव: मुंबई में देखा गया था।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Panchayat Election के तीसरे चरण में दोपहर एक बजे तक 36.76 फीसदी वोटिंग

Diwali पर आए मेहमानों को चाय के साथ परोसें लौकी के छिलके से बने क्रिस्पी कबाब, नोट करें रेसिपी

Vitamin E Capsule और Petroleum Jelly से बनाएं खास Hand Cream, स्किन रहेगी मुलायम

India vs New Zealand ODI: अनुभवहीन गेंदबाजी के साथ उतरेगी भारतीय टीम, नजरें Rohit और Kohli पर