भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा- मैं अपनी जान दे दूंगी लेकिन...

By अंकित सिंह | Jun 07, 2022

अलीपुरद्वार (प. बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार भाजपा पर हमलावर रहती है। इन सब के बीच एक बार फिर से ममता बनर्जी ने भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने साफ तौर पर कहा कि राज्य को विभाजित करने की कोशिश को विफल करने के लिए वह अपना खून तक वह आने के लिए तैयार है। दरअसल, ममता बनर्जी का यह बयान ऐसे समय में आया है। जब भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा पश्चिम बंगाल के अलग राज्य बनाने की मांग की जा रही है। ममता बनर्जी ने भाजपा पर अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। अपने बयान में ममता बनर्जी ने कहा कि 2024 के आम चुनाव से पहले भाजपा राज्य में अलगाववाद को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल में सभी समुदाय के लोग दशकों से एक दूसरे के साथ मिलकर रह रहे हैं, लेकिन भाजपा लोगों को लगातार बांटने की कोशिश कर रही है।

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी का केंद्र पर निशाना, मोदी सरकार की खराब आर्थिक नीतियों के कारण देश गेहूं संकट का सामना कर रहा है

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकसभा चुनाव करीब आने के साथ ही भाजपा अलग-अलग मुद्दों को उठा रही है और इसी कड़ी में उसने अलग राज्य की मांग कर दी है। भाजपा सभी गोरखालैंड की मांग करती है तो कभी अलग उत्तर बंगाल की मांग करती है। मैं जरूरत पड़ने पर अपना खून तक बहाने के लिए तैयार हूं, लेकिन राज्य को कभी विभाजित नहीं होने दूंगी। कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन के नेता जीवन सिंघा के उस कथित वीडियो के संदर्भ में, जिसमें कामतापुर की मांग नहीं मानने पर मुख्यमंत्री को ‘‘रक्तपात’’ की धमकी दी गई है, बनर्जी ने कहा कि वह इस तरह की धमकियों से नहीं डरती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग मुझे धमकी दे रहे हैं, मुझे इसकी परवाह नहीं है। मैं इस तरह की धमकियों से नहीं डरती।

प्रमुख खबरें

Yashasvi Jaiswal और Rishabh Pant के लिए बड़ी चुनौती, Galle के मैदान पर Sri Lankan Spinners का चक्रव्यूह तैयार

Amarnath Yatra: Sharika Bhawani Temple पहुंची Chhari Mubarak, महंत दीपेंद्र गिरी ने की विशेष पूजा

Sawan Third Monday पर ग्रहों के राजा का राशि परिवर्तन, Lucky Zodiac Signs की बढ़ेगी Wealth और Reputation

Rajasthan Cabinet approves UCC Bill 2026: राजस्थान में बहुविवाह पर बैन और पंजीकरण अनिवार्य, कैबिनेट की मुहर