DK Shivakumar लेंगे राजनीति से संन्यास! BJP पर निशाना साधते हुए Karnataka DyCM ने क्यों की यह बात

By अंकित सिंह | Aug 11, 2023

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि अगर ठेकेदारों से रिश्वत लेने के आरोप सही साबित हुए तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के कुछ ठेकेदारों ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक सरकार ने उनका लंबित बकाया नहीं चुकाया है और कुछ रिपोर्टों के अनुसार बीबीएमपी के कुछ ठेकेदारों ने आरोप लगाया है कि वर्तमान सरकार ने 15 प्रतिशत कमीशन की मांग की है। आज मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए, शिवकुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और वरिष्ठ विधायक आर अशोक सहित विपक्षी नेता ठेकेदारों के बिलों के बारे में बात कर रहे हैं। जब आपकी सरकार सत्ता में थी तो ठेकेदारों के बिल का भुगतान क्यों नहीं किया गया?

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu के लिए कावेरी जल की उपलब्धता के वास्ते कर्नाटक से बातचीत की जानी चाहिए: अन्नाद्रमुक

भाजपा का आरोप

शिवकुमार ने कहा कि राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री ने कर्नाटक राज्य ठेकेदार संघ केम्पन्ना की शिकायत और सदन में अनुबंध कार्यों में अनियमितताओं की जांच करने के अनुरोध के बाद जांच के आदेश दिए थे। इस बीच, बोम्मई ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार पूरे राज्य में, खासकर बीबीएमपी में गंभीर भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा, ‘‘ठेकेदार संघ ने राज्यपाल को एक ज्ञापन दिया है, उन्होंने राहुल गांधी को भी ट्वीट किया है और वे हमसे भी मिले हैं। इसलिए हमने उनका मामला उठाया है। बोम्मई ने आरोप लगया, ‘‘यहां गंभीर, खुला भ्रष्टाचार चल रहा है। पिछले तीन माह से ठेकेदारों को कोई भुगतान नहीं किया गया है। वे (भुगतान रोकने के लिए) कुछ पूछताछ को कारण बता रहे हैं। उन्हें पूछताछ करने दीजिये।’’ 

प्रमुख खबरें

Houthi Ballistic Missile Attack | हूती विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से रियाद एयरपोर्ट को बनाया निशाना, एयरलाइंस को सऊदी हवाई क्षेत्र की दी चेतावनी

IAF प्रमुख Amar Preet Singh ने ऑपरेशन सिंदूर को किया याद! कहा- दुनिया ने देखी भारत की विध्वंसक ताकत, वायु सेना हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज की FIR

Indian Air Force का 94वां स्थापना दिवस, Hindan Air Force Station पर भव्य परेड