BJP पर निशाना साधते हुए भूपेश बघेल बोले- छत्तीसगढ़ में कानून का राज, हमें बुलडोजर चलाने पर विश्वास नहीं

By अंकित सिंह | Aug 14, 2023

छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर वार- पलटवार की राजनीतिक जबरदस्त तरीके से चल रही है। सत्ता में कांग्रेस है। यही कारण है कि भाजपा कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साथ रही है। भूपेश बघेल की सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने कमीशन खोरी को बड़ा मुद्दा बनाया है। इसी को लेकर अब भूपेश बघेल की ओर से पलटवार किया गया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अरुण साव (छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष) ने सही कहा है क्योंकि रमन सिंह (पूर्व सीएम) ने खुद स्वीकार किया है कि अगर कोई एक साल के लिए 'कमीशनखोरी' बंद कर दे, तो वह 30 साल तक शासन कर सकता है। उन्होंने 'कमीशनखोरी' बंद नहीं की और इसलिए सरकार खो दी। 

इसे भी पढ़ें: Fiscal position: महाराष्ट्र पहले, छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर; पश्चिम बंगाल, पंजाब, केरल निचले तीन पायदान पर

छत्तीसगढ़ में जीत के प्रति आश्वस्त

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को भरोसा जताया कि उनकी पार्टी इस साल के अंत में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जीत हासिल करेगी और लोगों से संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को समर्थन करने का आग्रह किया। खरगे यहां राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम ‘‘भरोसे का सम्मेलन’’ में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सत्ता पक्ष के नेता मौजूद थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला केंद्र लोगों को तबाह करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन लोगों को सतर्क रहना चाहिए और अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहिए। हम छत्तीसगढ़ (विधानसभा चुनाव) में पार्टी की जीत के प्रति आश्वस्त हैं।

प्रमुख खबरें

Mohan Bhagwat US Visit से पहले USCIRF ने फिर अलापा Anti India Narrative राग, RSS पर प्रतिबंध लगाने की उठाई माँग

जयपुर से लेकर भोपाल और गया से उन्नाव तक...Gen Z तो झांकी थी, पूरी पिक्चर दिखा रहे Gen अल्फा?

Middle East Crisis के बीच India की नई रणनीति, Venezuela बना चौथा सबसे बड़ा Crude Oil आपूर्तिकर्ता

India vs Netherlands Hockey: दूसरे दौर की चुनौती, क्या Knockout जैसे मुकाबलों में डिफेंस सुधार पाएगी Team India?