BJP पर निशाना साधते हुए बोले राहुल गांधी, नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं

By अंकित सिंह | Dec 19, 2022

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल राजस्थान में हैं। आज राजस्थान के अलवर में कांग्रेस ने विशाल रैली किया। इस रैली को राहुल गांधी ने संबोधित किया। इसके अलावा इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे थे। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने जबरदस्त तरीके से भाजपा पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं। दरअसल, कांग्रेस लगातार भाजपा प्रदेश में नफरत फैलाने का आरोप लगाती रहती है। कांग्रेस और राहुल गांधी का दावा है कि देश में फैले नफरत को खत्म करने के लिए उनकी ओर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। 

 

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: सुशासन बाबू कैसे बने संवेदनहीन CM, Rahul-Bilawal का बयान संयोग है या प्रयोग?


इसके साथ ही राहुल गांधी ने भाजपा पर अंग्रेजी का विरोध करने का भी आरोप लगा दिया। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के नेता जहां भी जाते हैं, अंग्रेजी के खिलाफ बात करते हैं। स्कूलों में अंग्रेजी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से कहा कि कभी आप उनसे पूछिए की उनका बेटा किस स्कूल में पढ़ता है? इनके सभी CM, सांसदों, विधायकों के बच्चें अंग्रेजी माध्यम स्कूल में जाते हैं। राहुल ने आगे कहा कि ये नहीं चाहते हैं कि देश के गरीब का बच्चा अंग्रेजी सीखे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं ये नहीं कहता कि हिंदी या अन्य भाषाएं नहीं सीखनी चाहिए मगर आपको दुनिया के दूसरे देशों से बात करनी है तो वहां हिंदी काम नहीं आएगी, वहां अंग्रेजी ही काम आएगी। 

 

इसे भी पढ़ें: Smriti Irani के खिलाफ कांग्रेस नेता अजय राय की आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजपा ने किया पलटवार


वहीं, राहुल गांधी ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल, महिलाओं के लिए सेनेटरी नैपकिन और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के लिए भी बधाई दी है। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैं अगले महीने बजट प्रस्तुत करूंगा और उसमें घोषणा करूंगा जो लोग BPL से जुड़े हैं, उन्हें एक अप्रैल के बाद से साल में 12 घरेलू सिलेंडर जिसकी कीमत 1,040 है वह हम 500 रूपए में देंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि महंगाई में जो कुछ हम कर सकते हैं वह करेंगे। 

प्रमुख खबरें

तीरंदाजी कप : ज्योति ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई, भारत ने कम्पाउंड टीम स्पर्धाओं में स्वीप किया

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए आवारा पशु प्रमुख चुनावी मुद्दा

JEE 2024 Results Announced: B.TECH की कौन-सी स्ट्रीम है आपके लिए बेहतरीन? एक्सपर्ट ने बताए ये 7 तरीके

ब्राजील के होटल में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत