टैरिफ अमेरिका को फिर से महान और समृद्ध बना रहा, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किस बात की दी बधाई

By अभिनय आकाश | Jul 31, 2025

भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के एक दिन बाद संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि टैरिफ अमेरिका को फिर से महान और समृद्ध बना रहे हैं। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि टैरिफ का इस्तेमाल दशकों से अमेरिका के खिलाफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहद मूर्ख, दयनीय और कुटिल राजनेताओं के साथ मिलकर, (टैरिफ) हमारे देश के भविष्य और यहाँ तक कि अस्तित्व पर भी विनाशकारी प्रभाव डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है, और अमेरिका ने अपने खिलाफ टैरिफ के हमले का सफलतापूर्वक मुकाबला किया है। ट्रंप ने पोस्ट में कहा कि एक साल पहले, अमेरिका एक मृत देश था, अब यह दुनिया का सबसे गर्म देश है। सभी को बधाई!

इसे भी पढ़ें: 4 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी है, हल्के में मत लो, झुकना तो दूर भारत का ये रुख तो ट्रंप ने सपने में भी नहीं सोचा होगा

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार देश के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी कदम उठाएगी। यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के एक दिन बाद कही गई। उन्होंने नई दिल्ली द्वारा रूसी तेल और हथियार खरीदने के फैसले का हवाला दिया। लोकसभा में बोलते हुए, गोयल ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ट्रंप के 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले के प्रभावों की जांच कर रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि केंद्र ने ट्रम्प के बयान पर ध्यान दिया है और वर्तमान में इसके प्रभावों का अध्ययन कर रहा है। सरकार ने कहा कि भारत और अमेरिका पिछले कुछ महीनों से एक निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर पहुँचने के लिए" बातचीत कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।