By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2020
देहरादून। भारत के मुख्य रक्षा अध्यक्ष ( चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ ) जनरल बिपिन रावत से पूर्व सांसद तथा युद्ध स्मारक शौर्य स्थल के अध्यक्ष तरुण विजय ने सौजन्य भेंट कर स्मारक के सम्बन्ध में चर्चा की और उनको प्रगति से अवगत कराया। बाद में मीडिया से बात करते हुए तरुण विजय ने कहा कि वास्तव में इस युद्ध स्मारक के प्रारम्भ से जनरल बिपिन रावत ने जो सहयोग और मार्गदर्शन उसके कारण ही प्रदेश में यह शानदार स्मारक बन पाया है।