क्रिकेटर मोईन अली को लेकर तस्लीमा नसरीन का विवादास्पद ट्वीट, जोफ्रा आर्चर ने किया पलटवार

By अंकित सिंह | Apr 07, 2021

बांग्लादेश में जन्मीं लेखिका तस्लीमा नसरीन अक्सर विवादों में ही रहती हैं। एक बार फिर से वह विवादों में हैं और इस बार इसका कारण बना उनका नया ट्वीट। दरअसल, तस्लीमा नसरीन ने इंग्लैंड के क्रिकेटर मोइन अली को लेकर विवादित ट्वीट किया है। तस्लीमा नसरीन ने अपनी ट्वीट में कहा कि अगर मोईन अली क्रिकेटर नहीं होते तो शायद सीरिया जाकर आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का हिस्सा बन चुके होते। तस्लीमा नसरीन के इस ट्वीट के बाद विवाद तो होना ही था। तस्लीमा नसरीन के इस ट्वीट को लेकर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ी भी तस्लीमा नसरीन के इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या राजस्थान रॉयल्स के लिए काम करेगी सैमसन-संगकारा की जोड़ी?

मोइन अली को लेकर यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले मोईन अली जब भारत के खिलाफ 2014 में साउथैम्टन टेस्ट खेल रहे थे तो उन्होंने 'आजाद फिलीस्तीन' का स्लोगन लिखा हुआ रिस्टबैंड पहना था। इससे कई लोग नाराज हो गए थे। मोईन अली का जन्म 1987 में बर्मिंगम में हुआ। एक बार एक इंटरव्यू में मोईन अली ने कहा था कि मैं मुसलमान हूं और मैं ब्रिटिश भी हूं। मुझे दोनों पर गर्व है और मैं यह कहना चाहता हूं कि एशियाई बच्चे मुझे देखें और एहसास करें कि वह क्रिकेट में अपना करियर बना सकते हैं। ऐसा नहीं है कि यह विवाद से मोइन अली को लेकर ही हुआ है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर हाशिम अमला पर डीन जोंस ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कमेंट्री के दौरान डीन जोंस ने हाशिम अमला को आतंकवादी कह दिया था। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार