सियासत के शिखर पुरुष...8931 दिन सत्ता का स्वाद चखा! PM मोदी ने कितने रिकॉर्ड बना दिए?

By अभिनय आकाश | Mar 23, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में सबसे लंबे वक्त तक सरकार के प्रमुख रहने का रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। पवन कुमार चामलिंग ने 8930 दिनों तक मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यकाल को मिलाकर 8931 दिन पूरे कर लिए हैं। पीएम मोदी ने अपने मुख्यमंत्री काल के दौरान भी गुजरात के सबसे लंबे समय तक सीएम बने रहने का रेकॉर्ड बनाया था। गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा है' आज, पीएम मोदी ने सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सरकार के प्रमुख बन गए हैं।

इसे भी पढ़ें: सत्ता के शीर्ष पर 8931 दिन! PM Modi ने तोड़ा Pawan Chamling का Record, बने नंबर-1 लीडर

उपलब्धि पर मंत्रियों ने सराहाः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई

देते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा है कि पीएम मोदी भारत में सरकार का प्रमुख बनकर सेवा करने वाले नेता बन गए हैं। राष्ट्र और जनता के प्रति अटूट समर्पण ही पीएम की पहचान है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा कि अथक सेवा और अडिग संकल्प से हासिल एक ऐतिहासिक उपलब्धि ।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश