ECB के जरिये 10 करोड़ डॉलर जुटाएगी टाटा कैपिटल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2019

मुंबई। टाटा समूह की वित्तीय सेवा इकाई टाटा कैपिटल अगले सप्ताह बाह्य वाणिज्यिक कर्ज (ईसीबी) के जरिये 10 करोड़ डॉलर जुटाएगी। टाटा कैपिटल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी राजीव सभरवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस ईसीबी जुटा रही है जो देनदारियों के विविधीकरण का हिस्सा है। 

सभरवाल ने कहा, ‘‘हम यह वित्त वर्ष समाप्त होने से पहले 10 करोड़ डॉलर का कर्ज जुटाएंगे।’’ सभरवाल ने बताया कि ईसीबी से यह राशि मूल कंपनी टाटा संस द्वारा दो किस्तों में 2,500 करोड़ रुपये की पूंजी डालने के बाद जुटाई जाएगी। उन्होंने कहा कि देनदारियों के विविधीकरण के तहत कंपनी ने पिछले साल सितंबर में अपने पहले गैर परिवर्तनीय डिबेंचर निर्गम को पूरा कर लिया है। इसके जरिये 1,400 करोड़ रुपये जुटाए गए। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह