Tata Cars की भारतीय बाजार में खूब है डिमांड, 2022 में कंपनी ने बनाया यह रिकॉर्ड

By अंकित सिंह | Jan 18, 2023

भारतीय बाजार में टाटा की कार की खूब मांग है। टाटा की गाड़ियों को लोग खरीदने में खूब उत्सुकता भी दिखा रहे हैं। यही कारण है कि बीते साल में टाटा को बड़ी सफलता भी मिली है। 2022 में टाटा 5 लाख से ज्यादा पैसेंजर व्हीकल बेचने में कामयाब रही। अपने आप में टाटा के लिए यह बड़ी कामयाबी है। अब तक की यह उसकी सबसे अधिक बिक्री है। घरेलू कार निर्माता ने 2021 में 3.31 लाख यूनिट बेची थी। वहीं 2022 में कंपनी ने 526798 यूनिट्स बेची है। इसका मतलब साफ है कि 2021 की तुलना में टाटा मोटर्स को 2022 में 59% वृद्धि देखने को मिली है। टाटा केक कार भारतीय बाजार में अपना खूब दम दिखा रहे हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: Auto Expo 2023: मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार से हटा पर्दा, सिंगल चार्ज में चलेगी 550 KM


टाटा की नेक्सन सबसे ज्यादा बिक रही है। इस कार की डिमांड लगातार बढ़ी हुई है। इसके अलावा टाटा की पंच, टियागो, इलेक्ट्रिक व्हीकल और सीएनजी मॉडल की भी मांग अच्छी खासी है। 2022 में टाटा को मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर इंडिया की तुलना में बड़ी सफलता मिली है। हालांकि मारुति सुजुकी और हुंडई की बिक्री में भी इजाफा देखने को मिला है। 2021 की तुलना में मारुति सुजुकी की बिक्री 16 फ़ीसदी बढ़ी है जबकि हुंडई की बिक्री 9.4 फीसद तक बढ़ी है। टाटा ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की भी अच्छी खासी बिक्री की है। टाटा की ओर से Nexon EV और Tigor EV पहले ही बाजार में उतारा गया है। आने वाले दिनों में पंच और टियागो भी इलेक्ट्रिक वर्जन में आने वाली है। 

 

इसे भी पढ़ें: Auto expo 2023: बाजार में धूम मचाने आ रही टाटा की यह CNG कार, बेहतर माइलेज के साथ मिलेगा शानदार बूट स्पेस


ऑटो एक्सपो में भी हमने देखा कि टाटा ने अपने हरीयर इलेक्ट्रिक वर्जन से पर्दा हटाया। इसके अलावा पंच सीएनजी से भी पर्दा हटा है। अल्टरोज की भी सीएनजी वर्जन पेश हो चुका है। आने वाले दिनों में हम इन्हें भारतीय बाजार में जरूर देखेंगे। टाटा मोटर्स के यात्री वाहन और इलेक्ट्रिक वाहन के प्रबंध निदेशक (एमडी) शैलेश चंद्रा ने बताया कि उम्मीद है कि वाहन बिक्री की यही गति कायम रहेगी। यह पहले से बेहतर ही हो रही है।’’ बिक्री वृद्धि के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे दहाई के अंक की उम्मीद कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis