EV Market में Tata Motors का दबदबा, 6 महीने में 3 गुना बढ़ी Bookings पर Supply Chain की चुनौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2026

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्षेत्र में बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही है और पिछले छह माह में उसकी ईवी बुकिंग में तीन गुना वृद्धि हुई। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि सीमित उत्पादन क्षमता के कारण मजबूत मांग का पूरी तरह लाभ नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारे उत्पादों पर उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ रहा है, और हमारे पास सबसे व्यापक उत्पाद शृंखला है, जो विभिन्न जरूरतों के लिए ईवी उपलब्ध कराती है।’’ कंपनी को त्योहारी सत्र के भी मजबूत रहने की उम्मीद है। श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान गति के आधार पर सितंबर-दिसंबर तिमाही उद्योग के लिए अब तक की सबसे बड़ी तिमाही हो सकती है।

उन्होंने कहा कि ईवी क्षेत्र तेजी से बढ़ा है, जिसमें सालाना आधार पर 77 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसका अर्थ है कि त्योहारी सत्र बेहद सकारात्मक रहने वाला है और इस दौरान उद्योग के लिए सबसे बड़ी तिमाही होने की पूरी संभावना है।

प्रमुख खबरें

Shavkat Mirziyoyev ने PM Modi की जमकर तारीफ की, बोले- भारत की तरक्की आपके नेतृत्व से जुड़ी है

गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों की समीक्षा करे सरकार, जीटीआरआई ने एमएसएमई पर बढ़ते बोझ का दिया हवाला

PM Modi को मिला उज्बेकिस्तान का सबसे बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

दिल्ली के जाफराबाद में साढ़े तीन साल के बच्चे की पिटाई, प्लेस्कूल के 4 कर्मचारियों पर केस दर्ज