टाटा मोटर्स समूह की वैश्विक बिक्री अक्टूबर में 5.62% बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2018

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने सोमवार को बताया कि अक्टूबर 2018 में जगुआर लैंड रोवर समेत उसके समूह के वाहनों की वैश्विक बिक्री 5.62 प्रतिशत बढ़कर 1,09,597 वाहनों की रही। टाटा मोटर्स समूह की पिछले साल अक्टूबर में वैश्विक बिक्री संख्या 1,03,761 वाहन थी। टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर 2018 में सभी यात्री वाहनों की वैश्विक थोक बिक्री 65,217 इकाई की हुई जो पिछले साल की इसी अवधि के 66,361 वाहन से दो प्रतिशत कम है।

जगुआर लैंड रोवर की बिक्री 46,766 इकाई की हुई। जबकि समीक्षाधीन महीने के लिए जगुआर बिक्री 13,373 वाहन थी, जबकि लैंड रोवर की बिक्री 33,393 इकाइयों की हुई। कंपनी ने कहा कि अक्टूबर 2018 में टाटा मोटर्स के सभी वाणिज्यिक वाहनों और टाटा देवू रेंज की वैश्विक बिक्री 44,380 इकाई की रही, जो पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana