By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2022
नयी दिल्ली, टाटा मोटर्स ने पंच और सफारी जैसे एसयूवी मॉडलों के विशेष काजीरंगा संस्करण को बुधवार को बाजार में उतारा। इनकी शोरूम कीमत 8.58 लाख रुपये से 20.99 लाख रुपये तक है। माइक्रो एसयूवी के रूप में कुछ महीने पहले ही उतारे गए ‘पंच’ मॉडल के ‘अनटेम्ड काजीरंगा संस्करण’ की कीमत 8.58 लाख रुपये रखी गई है। वहीं कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन में यह खास संस्करण 11.78 लाख रुपये में मिलेगा। इसके अलावा टाटा मोटर्स ने अपने एसयूवी मॉडल हैरियर का खास संस्करण 20.4 लाख रुपये और सफारी का खास संस्करण 20.99 लाख रुपये में बाजार में उतारने की घोषणा की है।