टाटा पावर डीडीएल के ग्राहकों के लिए खुशखबरी! बस ‘मिस्ड कॉल’ से दूर होगी ये परेशानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2020

नयी दिल्ली। बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लि. (टाटा पावर डीडीएल) ने कोविड-19 संकट के दौरान अपने ग्राहकों को राहत और सुविधा देने के लिये पहल की है। इसके तहत बिजली न होने की समस्या की शिकायत के लिये कंपनी के ग्राहकों को केवल ‘मिस्ड कॉल’ देना होगा। टाटा पावर डीडीएल ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘‘हमने अपने ग्राहकों के लिये बिजली नहीं होने की शिकायत को लेकर सेवा शुरू की है। इसमें ग्राहक केवल अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से ‘मिस्ड कॉल’ देकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उसके बाद सारी जिम्मेदारी कंपनी की होगी।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर