टाटा पावर सोलर को NTPC से 320 मेगावॉट की 1,200 करोड़ की परियोजना का ठेका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2021

नयी दिल्ली। टाटा पावर सोलर को सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी से जमीन पर 320 मेगावॉट की सौर परियोजना लगाने का ठेका मिला है। यह ठेका 1,200 करोड़ रुपये का है। टाटा पावर सोलर देश की सबसे बड़ी एकीकृत सौर कंपनी है। यह टाटा पावर की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई फिर से तेजी,जानिए कितना है दाम

कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि उसे एनटीपीसी से जमीन पर 320 मेगावॉट की सौर पीवी परियोजना के आवंटन का पत्र (एलओए) मिला है। इस ऑर्डर का मूल्य 1,200 करोड़ रुपये या 16.2 करोड़ डॉलर है। इस परियोजना का वाणिज्यिक परिचालन मई, 2022 में शुरू होना है। इसके साथ ही टाटा पावर सोलर के पास कुल 4 जीडब्ल्यूपी के ऑर्डर हो गए हैं जिनका मूल्य 12,000 करोड़ रुपये है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा