टाटा स्टील ने भुगतान नहीं करने को लेकर लिबर्टी स्टील को कोर्ट में घसीटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2021

लंदन। भारत की प्रमुख इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने ब्रिटेन में ब्रिटिश भारतीय संजीव गुप्ता की अगुवाई वाले जीएफजी एलायंस के खिलाफ वाणिज्यिक अदालत में मामला दर्ज किया है। कंपनी ने लिबर्टी स्टील नाम से कंपनी का संचालन करने वाली जीएफजी एलायंस पर 2017 में अधिग्रहण से जुड़े मामले में भुगतान से चूक करने का आरोप लगाया है। लिबर्टी स्टील ने टाटा की विशेष प्रकार के इस्पात बनाने वाले कारोबार का अधिग्रहण किया था। इस कारोबार में योर्कशायर, लैंकाशायर और वेस्ट मिडलैंड्स में 1,700 कर्मचारी काम करते थे।

इसे भी पढ़ें: मकानों के मांग में हो रही वृद्धि का क्या था कारण? HDFC चेयरमैन ने दिया जवाब

टाटा स्टील ने करीब 10 करोड़ डॉलर के सौदे के मई 2017 में पूरा होने की घोषणा की थी। समाचार पत्र ‘द डेली टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के अनुसार अब यह बात सामने आयी है कि इस सौदे में भुगतान नहीं किया गया। इसको देखते हुए टाटा ने लिबर्टी स्पेशलिटी स्टील, लिबर्टी हाउस ग्रुप पीटीई और स्पेशलिटी स्टील यूके (सभी जीएफजी एलायंस से संबद्ध) के खिलाफ अदालती कार्यवाही शुरू की है। टाटा स्टील के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘चूंकि यह मामला अभी चल रहा है, हम कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।’’ जीएफजी एलायंस ने मुकदमे के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया।

इसे भी पढ़ें: भूल से भी न करें WhatsApp Pink को डाउनलोड, खो सकते है बैंक और पर्सनल डाटा

एलायंस को हमेशा समर्थन देने वाली ग्रीनसील कैपिटल के धाराशायी होने के बाद से वह काफी दबाव में है। हालांकि उसने कर्ज को लेकर जारी प्रयासों के बारे में जानकारी दी। जीएफजी एलायंस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारे ज्यादातर बड़े कारोबार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कोविड-19 के कारण हमारे कुछ कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ा है। ग्रीनसील कैपिटल के धाराशायी होने से हमारे यूके कारोबार को लेकर कार्यशील पूंजी के समर्थन पर असर पड़ा है। हम नये वित्त पोषण के लिये प्रयास कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Israel का बड़ा Action: ईरान के 200 ठिकानों पर हमला, Tehran समेत कई शहर बने निशाना

शुक्रवार आया...कश्मीर की सड़कों पर प्रदर्शन लौट आया! Iran पर हमले का गुस्सा Kashmir की सड़कों पर क्यों दिख रहा?

Assam चुनाव: Congress की 95% सीटों पर मंथन पूरा, Gaurav Gogoi बोले- कल तक आएगी लिस्ट

चार धाम यात्रा का Budget प्लान! Indian Railways लाया शानदार Tour Package, जानें किराया और Booking