Tata Technologies लैंगिक विविधता बढ़ाने के लिए 1,000 महिला इंजीनियरों की नियुक्ति करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2023

नयी दिल्ली। वैश्विक इंजीनियरिंग और डिजिटल सेवा कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि वह 2023-24 में 1,000 से अधिक महिला इंजीनियरों की नियुक्ति करेगी। कंपनी ने कहा कि उसने अपने कार्यबल में लैंगिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला किया। टाटा टेक्नोलॉजीज ने बयान में कहा कि कंपनी ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए लैंगिक विविधता आधारित भर्ती अभियान शुरू किया है।

इसे भी पढ़ें: MS Dhoni: क्या राजनीति में आएंगे धोनी? उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट से बहस को दी हवा

कंपनी ने कहा कि ‘रेनबो’ कार्यक्रम के जरिये उसने अधिक महिलाओं को भर्ती करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने के लिए एक व्यवस्था तैयार की है। कंपनी ने कहा कि वह महिला कर्मचारियों को उनकी नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा करियर में उत्कृष्टता हासिल करने में मदद करेगी।

प्रमुख खबरें

गठबंधन के लिए राकांपा(एसपी) या राकांपा ने एक-दूसरे को कोई प्रस्ताव नहीं भेजा: Shinde

Delhi में छाई घने कोहरे की चादर, वायु गुणवत्ता 384 रही

Arunachal Pradesh में पंचायत, नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी

Kochi में खून से लथपथ मिला सेवानिवृत्त शिक्षिका का शव, मामला दर्ज