पीएम मोदी को तथागत रॉय ने दी सलाह, बोले- जनता को समझाएं कि ममता से कोई सेटिंग नहीं

By अंकित सिंह | Aug 05, 2022

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता ममता बनर्जी आज दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। हालांकि, इस मुलाकात से पहले ही पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व नेता रहे तथागत रॉय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक सलाह दे दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिए सलाह में तथागत रॉय ने साफ तौर पर कहा था कि आपको जनता को यह समझाना होगा कि आपके और ममता बनर्जी के बीच किसी तरह की कोई सेटिंग नहीं है। आपको बता दें कि ममता बनर्जी की असली दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब वह खुद ही घिरी हुई हैं। दरअसल, बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर ममता के मंत्री रहे पार्थ चटर्जी फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं। 

इसे भी पढ़ें: ED ने कहा- जांच में सहयोग नहीं कर रहे पार्थ चटर्जी, शुभेंदु अधिकारी बोले- सारा पैसा TMC और ममता बनर्जी का

अपने ट्वीट में दिलीप घोष ने लिखा था कि ममता ऐसी मुलाकातों का इस्तेमाल राजनीतिक संदेश देने के लिए करती हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि केंद्र सरकार को इस बात पर ध्यान देना चाहिए और ममता के झांसे में नहीं आना चाहिए। आपकों बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपने राज्य से संबंधित कई मुद्दों को उठाया, जिसमें जीएसटी बकाया और केंद्र द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत समय पर धन जारी करना शामिल है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने करीब एक घंटे तक हुई बैठक की एक तस्वीर साझा की है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल