महाराष्ट्र में टैक्सी ड्राइवरों की सरकार से अपील, कुछ समय के लिए गाड़ियों की EMI स्थगित की जाए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2021

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में टैक्सी मालिकों और चालकों ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाई गई सख्त पाबंदियों के मद्देनजर अपने वाहनों पर लिए कर्ज की ईएमआई को कुछ समय के लिए रोकने की मांग की है। यहां टैक्सी मालिकों और चालकों के एक संगठन ‘जय संघर्ष वाहन चालक संगठन’ ने मंगलवार को औरंगाबाद जिलाधीश को दिए ज्ञापन में कहा कि राज्य में महामारी के मद्देनजर पर्यटक और धार्मिक स्थल बंद हैं तथा इससे उनकी आमदनी पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

इसे भी पढ़ें: पलायन कर रहे श्रमिकों के रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था करे सरकार : मायावती

उन्होंने कहा, ‘‘बैंकों को कोविड-19 संबंधित पाबंदियों के दौरान हम पर जुर्माना नहीं लगाना चाहिए।’’ कोरोना वायरस के मामले बेतहाशा बढ़ने पर महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को अगले 15 दिनों के लिए राज्य में लोगों की आवाजाही पर सख्त पाबंदियां लगाने की घोषणा की।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन