CNG आपूर्ति बाधित होने से शहर में टैक्सियों, बसों का परिचालन प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2019

मुंबई। ओएनजीसी की एक यूनिट में मंगलवार को सुबह आग लगने की घटना के बाद सीएनजी आपूर्ति बाधित होने से देश की वित्तीय राजधानी में टैक्सी और बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। महानगर गैस लि. (एमजीएल) ने यह जानकारी दी। सार्वजनिक क्षेत्र की गैस इकाई फिलहाल मध्य मुंबई के गैस स्टेशनों पर आपूर्ति आंशिक रूप से ही बहाल कर पाई थी। गैस आपूर्ति बाधित होने से सबसे अधिक मध्य मुंबई क्षेत्र पर ही असर पड़ा है। 

इसे भी पढ़ें: महंगाई से शुरू हुआ सितंबर का महीना, दिल्ली-NCR में CNG के दाम बढ़े

उल्लेखनीय है कि शहर में करीब 60,000 टैक्सियां, 2.40 लाख तिपहिया ईंधन के रूप में सीएनजी का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कैब सेवा वाली और हजारों निजी वाहनों द्वारा भी सीएनजी का इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी ने बयान में कहा कि शहर के विभिन्न सीएनजी स्टेशनों के अलावा औद्योगिक और वाणिज्यिक ग्राहकों को गैस की आपूर्ति को सामान्य किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर

Ola Electric का शुद्ध घाटा दूसरी तिमाही में घटकर हुआ 362 करोड़ रुपये

मेलोनी ने लिया योगी एक्शन तो बम से उड़ाने टूट पड़े कट्टरपंथी, भयंकर बवाल शुरू

Horoscope 12 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल