टीसीएस ने अमित कपूर के नेतृत्व में नई एआई, सेवा रूपांतरण इकाई का गठन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2025

भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने एक नई एआई और सेवा रूपांतरण इकाई का गठन किया है। इसका नेतृत्व अमित कपूर मुख्य एआई और सेवा रूपांतरण अधिकारी के रूप में करेंगे।

कपूर इस समय ब्रिटेन और आयरलैंड में टीसीएस के व्यवसाय का नेतृत्व करते हैं। उनकी यह जिम्मेदारी अब विनय सिंघवी को सौंपी जाएगी। एक आंतरिक ज्ञापन में टीसीएस के सीईओ के कृतिवासन ने विनय सिंघवी को ब्रिटेन और आयरलैंड बाजार का प्रमुख नियुक्त करने की घोषणा की।

पीटीआई-ने इस आंतरिक ज्ञापन को देखा है। इसमें कृतिवासन ने लिखा, ‘‘विनय, अमित कपूर का स्थान लेंगे, जो वैश्विक स्तर पर टीसीएस के लिए मुख्य एआई और सेवा रूपांतरण अधिकारी के रूप में एक नई भूमिका निभा रहे हैं।’’ नई एआई इकाई कृत्रिम मेधा में सभी मौजूदा टीम और क्षमताओं को एकीकृत करेगी। इस बारे में टिप्पणी के लिए टीसीएस को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा