TCS India के कर्मचारियों को टैक्स नोटिस, कंपनी ने भुगतान से पहले इंतजार करने को कहा: रिपोर्ट

By रितिका कमठान | Sep 13, 2024

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के कई कर्मचारियों को टीडीएस दावों में कथित तौर पर आ रही विसंगतियों को लेकर आयकर विभाग से कर नोटिस मिले हैं। टीसीएस कंपनी ने कर्मचारियों से कहा है कि वो इनकम टैक्स विभाग द्वारा मांगी गई राशि का भुगतान एक बार में ना करे।

बता दें कि टीसीएस में जिन कर्मचारियों को इनकम टैक्स विभाग का नोटिस प्राप्त हुआ है, उन्हें समय रहते सुधार सूचना दी जाएगी। उन्हें कोई मांग राशि का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। रिपोर्ट में एक इंटरनल ईमेल का भी जिक्र किया गया है। इसके अनुसार कंपनी ने अपने कर्मचारियों से कहा, "एक बार कर अधिकारी सुधार संबंधी सूचनाएं भेज दें तो विसंगतियां दूर हो जाएंगी।"

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया गया है कि इस बात की संभावना है कि अधिकारियों ने दाखिल रिटर्न को प्रोसेस करने में गलती की हो। इसमें कहा गया है कि मूल्यांकन अधिकारी के पास नोटिस में संशोधन करने का अधिकार है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मेल में कंपनी ने कहा है कि कर अधिकारी रिटर्न की पुनः प्रक्रिया करेंगे जिसके बाद टीडीएस विभाग द्वारा जारी फॉर्म 26एएस और टीसीएस द्वारा जारी फॉर्म 16ए के साथ कॉर्डिनेट हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

RCB की डबल धमाका जीत पर हेजलवुड का बड़ा दावा- इस बार हम ज्यादा शांत थे, क्योंकि कोर टीम हमारे साथ थी

अक्सर सोचता था कि विनिंग शॉट मैं ही लगाऊँ, RCB को लगातार दूसरा खिताब दिलाकर भावुक हुए चेज मास्टर Virat Kohli

IPL 2026 Final | विराट भाई का जितना शुक्रिया करूँ कम है, कप्तान रजत पाटीदार ने किंग कोहली को समर्पित की जीत

IPL 2026 Final Match Hightlights | RCB ने रचा इतिहास, Gujarat Titans को हराकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब, विराट कोहली बने जीत के महानायक