TCS ने अपने 3.5 लाख कर्मचारियों को Generative AI का प्रशिक्षण दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 29, 2024

मुंबई। देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा प्रदाता टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने अपने 3.5 लाख कर्मचारियों को जेनरेटिव कृत्रिम मेधा (जेन-एआई) का प्रशिक्षण दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने जनवरी में घोषणा की थी कि 1.5 लाख कर्मचारियों को विभिन्न कौशल कार्यक्रमों में प्रशिक्षित किया गया है, जिसे भविष्य में कंपनी के लिए सबसे बड़ा अवसर कहा जाता है। 

कंपनी ने अब अपने जेनएआई में प्रशिक्षण वाले कर्मचारियों की संख्या आधे से अधिक तक पहुंचा दी है। आधिकारिक बयान के अनुसार, “जेनएआई में मूलभूत कौशल पर प्रशिक्षित 3,50,000 से अधिक कर्मचारियों के साथ टीसीएस दुनिया में सबसे बड़े एआई में प्रशिक्षित कार्यबल में से एक बनाने के लिए तैयार है।” कंपनी 2023 में क्लाउड और एआई अपनाने की ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए एआई और क्लाउड के लिए एक समर्पित इकाई बनाने वाली पहली प्रौद्योगिकी कंपनी बन गई थी।

प्रमुख खबरें

Delhi-NCR में प्रदूषण बढ़ने पर GRAP 3 लागू, निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक

Congress पर BJP का तीखा हमला, Rajeev Chandrasekhar बोले- राहुल की पार्टी करती है धोखे की राजनीति

Diwali 2026: मां Lakshmi और गणेश जी की आराधना 8 नवंबर को, Pradosh Kaal में करें Deepawali पूजन

Samrat Choudhary ने बिहार में छठ और दिवाली पर सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश