विशाखापत्तनम में गैस लीक होने की घटना से स्तब्ध हूं: चंद्रबाबू नायडू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2020

अमरावती। तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह विशाखापत्तनम में गैस लीक होने की घटना से सकते में हैं। उन्होंने शहर के लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की। नायडू ने ट्वीट किया कि संकट के समय में नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोगों की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए। विशाखापत्तनम में रासायनिक संयंत्र में गैस लीक होने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है और करीब 100 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 

ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम ने ट्वीट किया, ‘‘गोपालपत्तनम के एलजी पोलिमर्स में गैस लीक होने का पता चला है। इस जगह के आस-पास रह रहे लोगों से अपील है कि वे सुरक्षात्मक कदमों के तहत एहतियात बरतते हुए घरों से बाहर नहीं निकलें।

प्रमुख खबरें

India आने वालों के लिए बड़ा अपडेट, Airport पर Entry के लिए e-Arrival Card होगा अनिवार्य

Maharashtra Assembly की सुरक्षा में बड़ी सेंध, Fake Pass रैकेट का पर्दाफाश, मंत्रालय के कर्मचारी भी शामिल

US-Israel Iran War Day 28 Updates: ईरान युद्ध पर आज सुरक्षा परिषद की अहम बैठक, हाईफा पोर्ट के पास ड्रोन अटैक

Tamilnadu Profile: जब Madras का नाम बदलकर हुआ Tamil Nadu, हजारों साल पुराना है इतिहास