खाने के बाद चाय पीने की गलती? जानें Health पर इसके 5 बड़े Side Effects

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 26, 2026

वैसे आजकल लोग सेहत पर ध्यान जरुर दे रहे हैं, लेकिन हेल्दी डाइट जरुरी नहीं बल्कि खानपान का सही तरीका और सही समय पर भोजन का सेवन करना, यह काफी जरुरी है। आयुर्वेद ने भी माना है कि अगर आप विरुद्ध आहार यानी ऐसी दो चीजों का सेवन एक साथ करते हैं, जिसकी प्रकृति काफी अलग है, तो इससे आपकी सेहत खराब भी हो सकती है। 

इस बात का खास ध्यान दें कि खाना खाने के तुरंत बाद चाय नहीं पीना चाहिए वरना आपकी सेहत बिगड़ सकती है, जाने इसके पीछे का मुख्य कारण।

खाना खाने के तुरंत बाद क्यों नहीं पीनी चाहिए चाय?

- हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, खाना खाने के बाद तुरंत चाय नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इससे डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए खाना पचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गैस, एसिडिटी और अपच हो सकती है।

 - असल में चाय में टैनिन की मात्रा अधिक होती है, इसलिए खाने के साथ चाय या खाना खाने के बाद चाय नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इससे शरीर में आयरन का अब्जॉर्बशन काफी धीमा हो सकता है। खासकर टैनिन, आयरन से बंधकर उसे शरीर में अब्जॉर्ब नहीं होने देता। जिससे आगे चलकर एनीमिया यानी खून की कमी हो सकती है। 

 - चाय का नेचर एसिडिक होता है। अगर आप खाना के बाद चाय पीते हैं, तो इससे पेट में गैस और एसिडिटी की परेशानी नहीं होती है। 

 - इतना ही नहीं, जब आप खाना खाने के बाद चाय पीते हैं, तो इसमें कैफीन मात्रा अधिक होती है। जिससे बीपी बढ़ जाता है और आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

 - अगर आप डिनर करने के बाद चाय पीतें हैं, तो आप इसके कारण से नींद आने में मुश्किल हो जाता है। 

चाय पीने का सही तरीका

 - खाना खाने के लगभग 1 घंटे बाद चाय जरुर पीना चाहिए।

 - जब आप खाना खाएं, तो चाय बिल्कुल भी नबीं पिएं।

 - वहीं, शाम को भूलकर भी चाय न पिएं वरना आपको रात को नींद नहीं आएगी।

 - कभी-भी चाय को खाली पेट न पिएं।

 - दिनभर बार-बार चाय न पिएं। 

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत