हिजाब पहनने वाली शिक्षकों की नहीं लगेगी परीक्षा ड्यूटी, कर्नाटक सरकार ने दिया यह विकल्प

By अनुराग गुप्ता | Apr 05, 2022

बेंगलुरू। कर्नाटक में हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस संबंध में लगातार राजनीतिक दलों के बयान सामने आ रहे हैं। इसी बीच कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उन शिक्षकों को एक विकल्प दिया है जो परीक्षा ड्यूटी करने के लिए हिजाब पहनने पर जोर दे रहे हैं। 

बीसी नागेश ने कहा कि अधिकांश शिक्षकों ने कक्षा के अंदर हिजाब नहीं पहनने के सरकार के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर शिक्षकों ने हमारे अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और बिना हिजाब के कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। कुछ शिक्षक हिजाब चाहते थे तो हमने उन्हें मजबूर नहीं किया बल्कि उन्हें हमने परीक्षा ड्यूटी में शामिल होने या फिर नहीं होने का विकल्प दिया है। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में बोले राहुल गांधी, राज्य में लोकतांत्रिक सरकार नहीं, इसे पैसों के दम पर बनाया गया 

गौरतलब है कि हिजाब पर प्रतिबंध संबंधी कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले के बाद कई लड़कियों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया और परीक्षा भी छोड़ दी है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया