टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ईशान किशन को मौका, मेंटर के रूप में टीम से जुड़ेंगे धोनी

By अंकित सिंह | Sep 08, 2021

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। 15 सदस्य टीम के अलावा टीम खिलाड़ियों को स्टैंडबाई के रूप में रखा गया है। बीसीसीआई के अनुसार विराट कोहली कप्तान होंगे जबकि रोहित शर्मा उपकप्तान होंगे। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी होंगे। जिन तीन खिलाड़ियों को स्टैंडबाई के रूप में चुना गया है उनमें श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और दीपक चहर शामिल हैं। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने बताया कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी T20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का मार्गदर्शन करेंगे। आपको बता दें कि टी-20 विश्व कप 17 अक्टूबर से ओमान और यूएई में खेला जाएगा। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से है जबकि फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को होगा।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने Republican पार्टी के समर्थन में की अपील, चुनाव में खर्च किए 442 Million Dollar

झारखंड के 19 लाख किसानों को PM Kisan योजना से मिले 300 करोड़ रुपये

Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 की मौत

DD Sports और Waves पर Indian Football League का प्रसारण, YouTube पर मुफ्त स्ट्रीमिंग