टीम इंडिया ने NZ को दिया 180 रनों का लक्ष्य, रोहित ने खेली अर्धशतकीय पारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2020

हैमिल्टन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनैशनल मैच हैमिल्टन में खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 179 रन बनाये। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाएं और न्यूजीलैंड के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा है। इस दौरान सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने पहले विकेट के लिए 89 रन की पार्टनरशिप की।

टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक उपकप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 65 रन बनाए तो कप्तान विराट कोहली ने 38 रन का योगदान दिया। इस दौरान कोहली ने 2 चौके और 1 छक्का भी जड़ा।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का दावा: Iran से जंग खत्म होते ही गिरेंगे Oil Prices, Nuclear हथियार पर रोक मुख्य लक्ष्य

Asian Games Archery: Jyothi Surekha बाहर, Chikita और Ganesh क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Rise And Fall 2 में सिवेत तोमर ने शहजाद को पटका, एविक्शन पर भड़के पेंटहाउस के कंटेस्टेंट्स

संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर चुनाव नहीं जीते जा सकते: CM प्रमोद सावंत