एशिया कप से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, कोरोना संक्रमित हुए हेड कोच राहुल द्रविड़

By अंकित सिंह | Aug 23, 2022

27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसका मतलब साफ है कि वह टीम इंडिया के साथ फिलहाल नहीं जुड़ पाएंगे। आपको बता दें कि आज ही टीम इंडिया एशिया कप के लिए रवाना होने वाली है। एशिया कप का पहला मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम है। 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला खेला जाएगा। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज श्रृंखला के बाद राहुल द्रविड़ ने विराम लिया था। वह टीम इंडिया के साथ जिंबाब्वे दौरे पर नहीं गए थे। 

इसे भी पढ़ें: Zimbabwe vs India ODI Series | कमजोर जिंबाब्वे पर क्लीन स्वीप करने उतरेगा मजबूत भारत

लेकिन क्या वीवीएस लक्ष्मण ही एशिया कप में टीम इंडिया के हेड कोच की भूमिका में रहेंगे? इस पर बीसीसीआई को आखिरी फैसला लेना है। आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ भारत के दिग्गज बल्लेबाज रहे हैं। उन्हें क्रिकेट का दीवार भी कहा जाता है। राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए 164 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। वही 344 एकदिवसीय मुकाबले में खेले हैं। 

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

प्रमुख खबरें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार

Japan में Piyush Goyal का बड़ा वादा, Semiconductor और AI सेक्टर के लिए आसान होंगे BIS Certification से जुड़े कड़े नियम

Patna Municipal Corporation नोटिस विवाद: CM Samrat Choudhary ने बनाई समिति

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया