टीम इंडिया किट स्पॉन्सरशिप : प्यूमा दौड़ में सबसे आगे, एडिडास भी हो सकता है शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2020

नयी दिल्ली। जर्मनी की खेल सामान और फुटवियर निर्माता कंपनी प्यूमा भारतीय क्रिकेट टीम के किट प्रायोजन अधिकार खरीदने की दौड़ में सबसे आगे है जबकि उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी एडीडास भी दौड़ में शामिल हो सकती है। इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है कि नाइके दोबारा बोली लगायेगा या नहीं। वह बीसीसीआई की कम बोली लगाने की पेशकश ठुकरा चुका है। नाइके ने 2016 से 2020 के लिये 370 करोड़ (प्लस 30 करोड़ रॉयल्टी) दिये थे। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा ,‘‘ मैं इसकी पुष्टि करता हूं कि प्यूमा ने आईटीटी (निविदा आमंत्रण) दस्तावेज खरीदे हैं जिनकी कीमत एक लाख रूपये है।इसे खरीदने का मतलब हालांकि यह नहीं है कि वह बोली लगाने ही जा रहे है। प्यूमा ने बोली लगाने में वाकई दिलचस्पी दिखाई है।’’ समझा जाता है कि एडीडास ने भी इसमें रूचि जताई है लेकिन अभी यह पता नहीं चल सका है कि वह प्रायोजन अधिकारी के लिये बोली लगायेगा या नहीं। कुछ का मानना है कि जर्मन कंपनी मर्केंडाइस उत्पादों के लिये स्वतंत्र रूप से बोली लगा सकती है जिसके लिये अलग निविदा होगी।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर हमले में 3 की मौत और कई घायल, जांच के बाद उड़ानें फिर सामान्य

एशियाई खेलों में सफलता के बाद भी विदेशी Archery Coach Dave Cousins को तीन माह से वेतन नहीं मिला

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे